आशा सहयोगिनी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने नियमितीकरण की मांग को लेकर भरी हुंकार

सरकार की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की अहम कड़ी के रूप में भूमिका निभाने वाली आशा सहयोगिनी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अब नियमितीकरण की मांग को लेकर हुंकार भरी है रविवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर स्थित आदर्श स्टेडियम में बाड़मेर जिले की सैकड़ों की संख्या में आशा सहयोगिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ आंगनवाड़ी परिवार कर्मचारी संगठन के बैनर तले बैठक कर सरकार के नियमितीकरण पेंशन व स्वास्थ्य विभाग की एएनएम और जीएनएम भर्ती में आशा सहयोगिनी को वरीयता देकर एएनएम भर्ती में 50% व जीएनएम भर्ती में 30% भागीदारी देने के लिए सरकार से मांग की है आशा सहयोगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है

वह पिछले कई सालों से स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए धरातल पर बहुत कम मानदेय पर कार्य कर रही है आशा सहयोगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समानांतर शैक्षणिक योग्यता रखने वाले लोगों को शिक्षा विभाग में नियमित कर दिया गया है तो हमारी मांग है सरकार से कि समय रहते हमें भी नियमितीकरण करें और जब तक सरकार नियमितीकरण नहीं करती है तब तक ₹50000 प्रति माह वेतन दे और जब हम रिटायरमेंट हो जाए तो हमें ग्रेजुएटी के तौर पर 25 लाख रुपए दिए जाए। अन्य विभागों की तर्ज पर आशा सहयोगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी एक सरकारी कैलेंडर बनना चाहिए। आशा सहयोगिनी का कहना है कि पिछले 50 वर्षों से मानदेय के नाम पर हमारा शोषण किया जा रहा है एक कुशल श्रमिक को भी ₹20000 मिलते हैं और हमें मात्र ₹8000 का मानदेय मिलता है सरकार ने समय रहते हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में हम लोग मत का बहिष्कार करेंगे।

Loading

Related Articles

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

बॉलीवुड का उभरता सितारा गौरव कुमार

ACTORACTOR  उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित जीएफ स्टार अवार्ड के शुभ मुहूर्त में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और सालासर बालाजी महाराज महंत डॉक्टर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles