बाड़मेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी से एक लड़की के मामले को लेकर बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए बदमाशों ने बाइक सवार युवक का अपहरण कर लिया और उसके बाद सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद जिले भर में पुलिस ने नाकेबंदी करवाई और बदमाशों की तलाश शुरू की। वही अपहरणकर्ताओं द्वारा युवक के साथ मारपीट करने के बाद पता चला कि वह किसी दूसरे व्यक्ति को उठा कर ले आए हैं जिसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उसको महाबार चौराहे के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए।

इस प्रकार हुआ अपहरण
जानकारी के अनुसार बंधड़ा गांव निवासी विक्रम सिंह पुत्र धीर सिंह सोमवार शाम को बाइक पर इंदिरा कॉलोनी स्थित अपने घर आ रहा था इस दौरान घर से कुछ ही दूरी पर बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए बदमाशों ने उसका अपहरण किया और उसके बाद महाबार गांव के पास सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बेरहमी से हॉकी से मारपीट की। मारपीट करने के बाद बदमाशों को पता चला कि बंधड़ा गांव के ही रहने वाले किसी दूसरे विक्रम सिंह का अपहरण करके लेकर आ गए हैं। उसके बाद विक्रम सिंह को महाबार चौराहे के पास छोड़कर बदमाश फरार हो गए घटना के बाद पुलिस ने जिले भर में नाकेबंदी करवा कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित युवक विक्रम सिंह को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर उसका उपचार करवाया जा रहा है

अपहरण हुए युवक ने बताई बात
बाड़मेर शहर के इंदिरा कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह अपने घर के किसी काम से जा रहे थे और उसी दरमियान बोलेरो में सवार होकर आए 5 से 6 बदमाशों ने उसे उठाकर बोलेरो गाड़ी में डाल दिया उसके बाद महाबार गांव के धोरों के पास ले जाकर हाँकियो से उसकी पिटाई की गई और अपहरणकर्ता लगातार विक्रम सिंह को यही कहते रहे कि तू किसी लड़की से बात करता है और उसके घर गया था और विक्रम सिंह ने कहा कि मैंने कई बार मना किया लेकिन उन्होंने पिटाई करते रहे आखिरकार उन अपहरणकर्ताओं ने मेरे पिता का नाम पूछा जब मैंने मेरे पिता का नाम धीरसिंह बताया तब वह लोग आपस में बात करने लगे कि अपन किसी और को उठाकर लेकर आ गए मेरे ही नाम राशि का एक युवक हमारे गांव का है इन अपहरणकर्ताओं की इच्छा उसे उठाने की थी लेकिन यह लोग मुझे उठा कर ले गए और मेरे साथ मारपीट की और उसके बाद जब उन्हें पता चला कि मैं वह विक्रमसिंह नहीं हूं जिसे यह उठाना चाहते थे उसके बाद इन लोगों ने मिलकर मुझे महाबार चौराहे पर छोड़ दिया

पुलिस ने दी जानकारी
बाड़मेर सीओ आनंद सिंह राजपुरोहित का कहना है कि अपहरण की सूचना मिलते ही जिले भर में नाकाबंदी करवा दी गई ओर बदमाशों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर तलाश जारी है वहीं पीड़ित युवक का बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया है जहां उसका उपचार जारी। पीड़ित युवक से पूछताछ करने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस टीम लगातार अपहरण करने वाले बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है
![]()