बाड़मेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधीनगर में 1 मार्च रात्रि को कोल्ड ड्रिंक व्यापारी सुंदरलाल के साथ हुई लूट की वारदात का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वही वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी नामजद कर पुलिस की टीमें लगातार तलाश कर रही है।

इस प्रकार की व्यपारी के साथ लूट
व्यपारी सुन्दरलाल सिन्धी का बाड़मेर में कोल्डड्रिंक का गोदाम हूं वह रोजाना लाखों रूपयों का नगद कलेक्शन लेकर रात को घर जाता है सुन्दरलाल उक्त नगदी के साथ मोटर साईकिल से अपने निवास राय कॉलोनी जाने की जानकारी महाबार निवासी एक बदमाश ने अपने साथियों को दी उसके बाद सुन्दरलाल से लूट करने के लिये अपने दो दोस्तो को बुला कर लूट की योजना बनाई। व्यपारी से लूट करने के लिये अपने दोस्त कमलेशकुमार पुत्र बाबूलाल जाति विश्नोई को अपने दोस्तों के साथ बाडमेर आने को कहा जिस पर कमलेशकुमार अपने साथ श्रवणकुमार पुत्र कालूराम जाति विश्नोई एक अन्य दोस्त के साथ उसकी बोलेरो गाड़ी के साथ बाडमेर आये तथा सभी दोस्तों ने मिलकर लूट की वारदात करने की योजना बनायी। दो बदमाशों ने अपनी मोटर साईकिल से व्यपारी सुन्दरलाल की रेकी की अन्य मुलजिम बोलेरो गाड़ी में रहे मोटरसाईकल पर रेकी कर रहे बदमाश की सूचना पर सुन्दरलाल के आडा फिरे व उसकी मोटर साईकिल को टक्कर मारी जिससे सुन्दरलाल मय मोटर साईकिल के नीचे गिरा जिस पर लुटेरों द्वारा सुन्दरलाल से बैग जिसमें करीब 6 लाख रूपये नगद, एक लेपटाप, एजेन्सी की चाबियां व कागजात लूट कर लिये व सुन्दरलाल को धमकी दी कि यह बात किसी को बताई तो गोली मार देंगें उसके बाद सभी लुटेरे गाड़ी में सवार हो कर भाग गए आगे जाकर लुटेरों ने लूटी गयी रकम का बंटवारा किया

पुलिस की गिरफ्त में आये मुलजिम
1- कमलेशकुमार पुत्र बाबूलाल जाति विश्नोई कुराडा निवासी पुर पुलिस थाना साचोर जिला जालोर 2. श्रवणकुमार पुत्र कालूराम जाति जाणी विश्नोई निवासी आम्बा का गोलिया झाब पुलिस थाना झाब जिला
इनके खिलाफ पूर्व में मामले दर्ज
मुलजिम कमलेशकुमार के विरूद्ध पुलिस थाना करड़ा जिला जालौर में 2 प्रकरण मारपीट व मादक पदार्थ तस्करी के दर्ज है मुलजिम श्रवणकुमार के विरूद्ध पुलिस थाना सांचौर जिला जालोर में 1 प्रकरण मारपीट का दर्ज है

इस विशेष टीम ने मुलजिमो को किया गिरफ्तार
1. गंगाराम खावा थानाधिकारी कोतवाली
2.हनुमानराम एसआई पुलिस थाना ग्रामीण बाड़मेर
3. महिपालसिह हैड कानि. प्रभारी डीएसडी बाड़मेर
4. महाराम हैड कानि. पुलिस थाना सदर बाड़मेर
5. प्रेमाराम हैड कानि. पुलिस थाना रीको बाड़मेर
6. भादरराम हैड कानि. पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर
7. पदमपुरी हैड कानि. पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर
8. मोहनलाल कानि. एसपी आफिस बाड़मेर
9. रामस्वरूप कानि. पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर
10. भंवराराम कानि. पुलिस थाना ग्रामीण बाड़मेर
11. नगाराम कानि. पुलिस थाना रीको
12. किशोरकुमार कानि. 1377 डीएसटी
13. स्वरूपसिंह ड्राईवर डीएसटी
प्रकरण की वारदात का खुलाशा करने में महत्वपूर्ण योगदान
1.मेहाराम हैड कानि. पुलिस थाना सदर बाडमेर
2.भंवराराम कानि. 977 पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर
3.भूपेन्द्रसिंह कानि. एसपी आफिस बाड़मेर
4.शिवरतन कानि. एसपी आफिस बाड़मेर
5.लूम्माराम कानि. एसपी आफिस बाड़मेर
6.ओमप्रकाश कानि. एसपी आफिस बाड़मेर
![]()