पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में पर्यटन को बढ़ावा देने और बाड़मेर की संस्कृति और लोककला से विश्व को रूबरू करवाने के लिए तीन दिवसीय थार महोत्सव का आयोजन 18 मार्च से 20 मार्च को आयोजन किया जा रहा है तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे

थार महोत्सव में ये होंगे कार्यक्रम
तीन दिवसीय थार महोत्सव में कवि सम्मेलन सहित कई कार्यक्रम करवाए जाएंगे जिसमें विख्यात कवि कुमार विश्वास और घुड़ दौड़, कैमल टैटू शो विशेष रहेंगे इसके अलावा कलाकारों द्वारा लोकगीतों राजस्थान की संस्कृति का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा कई अन्य राज्यो से बाहरी कलाकार थार महोत्सव में शिकरत करेंगे वही यहां के लोग कलाकारों द्वारा अलग-अलग प्रस्तुतियां भी दी जाएगी

पोस्ट विमोचन में रहे मौजूद
वही आज कार्यक्रम को लेकर जिला कलेक्टर ने पोस्टर का विमोचन किया गया, बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बाड़मेर जिला कलक्टर लोक बंधु यादव,पदमश्री अनवर खान ,थारश्री विजय गर्ग, थार सुंदरी चंचल जांगिड़ ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने आज तीन दिवसीय थार महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया l इस दौरान मुकेश पचोरी, ओम जोशी समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे l

पर्यटकों को इस कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह भी किया
18 मार्च से 20 मार्च के बीच में थार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन को खास बनाने के लिए और बाड़मेर में पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो इसके लिए यहाँ प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के स्वर से थार के वासींदे और पर्यटक लाभान्वित होंगे

थार महोत्सव के साथ यहाँ भी होगा मेला
तो इसके साथ ही इस बार थार महोत्सव विश्व प्रसिद्ध तिलवाड़ा मेला के साथ में आयोजित किया जा रहा है जिसके चलते तिलवाड़ा मेले में सांस्कृतिक संध्या और घुड़दौड़ अपने आप में आकर्षण का केंद्र रहेंगे तो वही बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बीएसएफ द्वारा कैमल टैटू विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे थार की कला से रूबरू होने के लिए पर्यटकों को हर व सुविधा मुहैया करवाई जाएगी ताकि इसी तरीके की पर्यटकों को समस्या नहीं आए

विशेष आकर्षण के केंद्र रहेंगे
बाड़मेर में जैसलमेर के सम के धोरों की तरह रोहिणी के धोरे राजस्थान का खजुराहो किराडू मंदिर सिवाना का दुर्ग विशेष आकर्षण के केंद्र रहेंगे और यहां पर पहुंचकर पर्यटक अपने आप को दूसरे पर्यटन स्थानों की तरह अपने आप को खुशी महसूस करेंगे ।
![]()