जैसलमेर में लपकों से परेशान सैलानी पर्यटन विभाग,प्रशासन,पुलिस बेबस

पर्यटक को भ्रमित करते लपके आज भी सक्रिय हैं। ये लपके सैलानियों को कमीशन के लालच में कम दाम के होटल और रेस्टोरेंट बताते हैं कम रुपियो में ज्यादा फेसेलिटी के सपने बताते है और जब वहां सैलानी पहुंचते हैं तो उनको वो सब सुविधाएं नहीं मिल पातीं जिससे वे ठगी का शिकत हो जाते हैं

गाडी को देखते ही पीछे भागते है गाड़िया

जैसलमेर से कई किलोमीटर दूर बाड़मेर रोड,जोधपुर रोड पर अलग-अलग स्पोर्ट बाइक लेकर लपको की गैंग खड़ी रहती है जैसे ही अलग नंबर की गाड़ी देखते हैं के पीछे अपनी बाइक भगाकर, तो कभी बाइक आगे दे कर उन सैलानियों को रोककर परेशान किया जाता है लपको में पुलिस व पर्यटन विभाग का डर कहीं नजर नहीं आ रहा ऐसे में कई सैलानी लपको से परेशान होकर वापस लौट जाते हैं

लपकों से स्वर्ण नगरी जैसलमेर का नाम हो रहा खराब

यहा आने जाने वाले सैलानियों ओर होटल संचालको का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से जैसलमेर का नाम खराब हो रहा है। कुछ होटल संचालको का कहना था हमारे कितने ही मेहमान इस तरह के लपकों के ठगी का शिकार होते हैं और वे हमसे इसकी शिकायत भी करते हैं। इस तरह से भयभीत व ठगी के शिकार हुए पर्यटक अन्य लोगों को भी जैसलमेर आने से रोकते हैं जिससे जैसलमेर का पर्यटन व्यवसाय डाउन हो रहा है। अगर यही हालात रहे तो आने वाले दिनों में कोई भी पर्यटक जैसलमेर आने से डरेगा।

अच्छा काम करने वालों का भी नेगेटिव मैसेज जाता है

इस तरह के मामलों से होटल, रिसोर्ट व ट्रेवल एजेंसी वाले भी सोच में है। क्योंकि लपके कब उनकी वेबसाइट व एप को हैक कर नंबर बदल देते हैं, उन्हें पता ही नहीं चलता, इतना ही नहीं, जब बुकिंग आती है तो लपके उन्हें अपने स्तर पर सफारी करवाकर उनसे ज्यादा पैसे ले लेते हैं और सर्विस के नाम पर कुछ नहीं देते। जिससे सैलानी उस प्रतिष्ठित रिसोर्ट व एजेंसी के लिए कमेंट में कुछ भी लिख देते हैं और इस वजह से नेगेटिव मैसेज जाता है जिससे ऑनलाइन आने वाले सैलानी भी नहीं आते

लपकों के सामने पर्यटन विभाग,प्रशासन,पुलिस सब बेबस

पर्यटन के क्षेत्र में लपके इस कदर हावी हो चुके हैं। कि उनके सामने हर कोई बेबस नजर आ रहा है। गत साल एक सैलानी उनके साथ हुई बदसलूकी के संबंध में बहुत बड़ा पत्र कलेक्टर, एसपी व पर्यटन के अधिकारियों को लिखा था। उस पत्र को पढ़ने भर से सैलानियों के रोंगटे खड़े हो गए। लेकिन कुछ दिन की सख्ती के बाद फिर से लपके हावी और सैलानियों के साथ दुर्व्यवहार, बदसलूकी, छीना झपटी का सिलसिला शुरू।

Loading

Related Articles

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

बॉलीवुड का उभरता सितारा गौरव कुमार

ACTORACTOR  उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित जीएफ स्टार अवार्ड के शुभ मुहूर्त में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और सालासर बालाजी महाराज महंत डॉक्टर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles