मास्टर ID में मिला 2 करोड़ 37 लाख रूपये का क्रेडिट बैलेंस दो मुलजिम गिरफ्तार

जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बालोतरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है क्रिकेट में सट्टा लगाने वाले व उनको लोभ लालच देकर उनके पेसो से एक को हराने ओर एक को जिताने के काम करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है

मुखबीर की सूचना पर गुरुवार रात को आरोपी मोहनलाल द्वारा अपने दो मोबाईल में ओनलाईन ग्राहको को ID व पासवर्ड बनाकर भेजने तथा क्रिकेट मैचों पर दांव लगाकर जुआ खेलने का हिसाब-किताब तथा कुल 2 करोड़ 37 लाख 15 हजार रूपये का क्रेडिट बैलेंस सहित जुआ सामग्री को बरामद कर उक्त क्रिकेट सट्टा करोबार चलाने वाले मुख्य आरोपी हरीश माली को गिरफ्तार किया

पुलिस ने सटोरियों पर ऐसे की कार्यवाही

मुखबीर की सूचना पर श्री उगमराज सोनी थानाधिकारी बालोतरा मय जाब्ता द्वारा समदडी रोड पर नागणेची स्टोन एण्ड वुड आर्ट के आगे आम सड़क पर पहुंचे तब एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान आम सड़क पर हाथ में एक बड़ा मोबाईल लेकर बैठा मिला। जो पुलिस पार्टी को देखकर पास में स्थित स्टोन कट्टर में घुसने हेतु भागने लगा। जिसे पुलिस टीम द्वारा दस्तयाब कर नाम पता पूछा तो अपना नाम मोहनलाल पुत्र बाबुलाल जाति प्रजापत उम्र 32 वर्ष निवासी किटनोद पुलिस थाना जसोल होना बताया। मोहनलाल के हाथ में लिये हुए सैमसंग कम्पनी के दोनों मोबाईल को चैक किया गया तो एक मोबाईल में सुपर मास्टर ID खोली हुई पाई गई तथा दुसरे मोबाईल में मास्टर ID से ग्राहको को अलग अलग ID व पासवर्ड जनरेट कर वाट्सएप्प के जरिये ऑनलाईन ID पासवर्ड व लिंक भेजने तथा क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने का हिसाब-किताब मिला। जिस पर मोहनलाल के पास मिले दोनों मोबाईल फोन में से पहले मोबाईल को खोलकर चैक किया तो मोबाईल के वेब ब्राउजर में एक सुपर मास्टर ID खुली हुई मिली जिसको चैक किया तो उक्त आई.डी. में कुल 2,37,15,000/- रूपये का क्रेडिट बैलेंस पाया गया। जिस पर उक्त हिसाब-किताब व संचालित सुपर मास्टर ID के संबंध में मोहनलाल को पुछने पर बताया कि मैं हरीश पुत्र घेवरचंद माली निवासी बालोतरा का ऑनलाईन क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने का काम करता हूँ। हरीश द्वारा ही मेरे को उक्त सुपर मास्टर ID दी हुई है, जिसमें मैं ग्राहकों की मांग अनुसार ID व पासवर्ड जनरेट कर लिंक, यूजर आई.डी. व पासवर्ड वाट्सएप्प के जरिये आगे ग्राहकों को भेजता हूं। जो अपनी-अपनी आई.डी. के माध्यम से सभी ग्राहक रूपये दांव पर लगाकर जुआ खेलते है। उक्त समस्त क्रिकेट सट्टा का काम करने में हरीश को मुनाफा मिलता है, मुझे हरीश प्रति महिना 15,000 /- रूपये देता है। मोहनलाल के पास मिले दुसरे मोबाईल को खोलकर चैक किया तो मोबाईल के वाट्सएप नंबर में अलग-अलग ग्राहको को उनकी मांग अनुसार ID व पासवर्ड जनरेट कर लिंक, यूजर ID व पासवर्ड वाट्सएप्प के जरिये आगे भेजे हुए पाये गये। इस प्रकार मुलजिम मोहनलाल व हरीश माली द्वारा बिना किसी वैध लोईसेंस के मोबाईल के जरिये ग्राहकों से क्रिकेट मैचों पर दांव लगाने के जुर्म में मोहनलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जा से जुआ सामग्री को बरामद किया गया। मुलजिम हरीश पुत्र घेवरचंद जाति माली निवासी बालोतरा की तलाश कर उसे दस्तयाब किया जाकर बाद पूछताछ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना बालोतरा में जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।

कार्यवाही में ये रही पुलिस की टीम

उगमराज सोनी (थानाधिकारी पुलिस थाना बालोतरा) देवाराम, उदयसिंह, अशोककुमार,चुतराराम,भुपेन्द्रसिंह,राजुमल

Loading

Related Articles

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

बॉलीवुड का उभरता सितारा गौरव कुमार

ACTORACTOR  उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित जीएफ स्टार अवार्ड के शुभ मुहूर्त में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और सालासर बालाजी महाराज महंत डॉक्टर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles