विदेशों से आयात महंगे कोयले की चोरी व मिलावटी अवैध कोयले के खिलाफ कार्यवाही

बाड़मेर जिले के मेगा हाईवे पर लगातार अवैध रूप से फल-फूल रहे विदेशों से आयात महंगे कोयले की चोरी व मिलावटी अवैध कोयले के खिलाफ सीआईडी क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने सिणधरी थाना क्षेत्र व रागेश्वरी थाना क्षेत्र में हाईवे के किनारे होटलों व ढाबों पर दबिश देकर 50 टन से अधिक कोयला जब्त करने में सफलता हासिल की है क्राइम ब्रांच की टीमों ने इस अवैध कोयले के व्यापार में लिप्त 7 लोगों को दस्तयाब किया है।

जानकारी के अनुसार यूएसए रशिया व इंडोनेशिया से आयात कर उच्च क्वालिटी का कोयला गुजरात पोर्ट के रास्ते भारत में आता है और उसके बाद यहां से ट्रकों में लादकर राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में ट्रांसपोर्ट किया जाता है इस दौरान ट्रक चालकों की मिलीभगत से मेगा हाईवे पर होटलों व ढाबों पर ट्रकों उच्च क्वालिटी का कोयला चोरी कर उसमें दूसरा कोयला मिक्स करने का गोरख धंधा खुलेआम फल फूल रहा था और लगातार विदेशों से आयात कोयले की चोरी करने कोयले में मिलावट करने की शिकायतों के बाद राजस्थान सीआईडी क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने बाड़मेर जालौर सहित मेगा हाईवे से लगने वाले प्रदेशभर के 5 जिलों में दबिश दी। सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने बाड़मेर जिले के सिणधरी व डीएसटी टीम के सहयोग से मेगा हाईवे पर स्थित होटलों व ढाबों पर दबिश देकर भारी मात्रा में विदेशों से आयात चोरी किया हुआ कोयला व मिलावटी कोयले को बरामद किया है। वही सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने इस पूरे अवैध काले कारोबार में लिप्त 7 लोगो को दस्तयाब कर उनसे पूछताछ कर रही है साथ ही इस कार्रवाई के दौरान कोयले को परिवहन करने में प्रयुक्त कई वाहनों को भी जब्त किया है। उच्च क्वालिटी के कोयले को चोरी कर उसमें मिलावट करने के इस गोरखधंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सिणधरी व रागेश्वरी थाने में तीन अलग-अलग मामले दर्ज करवाए गए हैं।

Loading

Related Articles

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

बॉलीवुड का उभरता सितारा गौरव कुमार

ACTORACTOR  उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित जीएफ स्टार अवार्ड के शुभ मुहूर्त में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और सालासर बालाजी महाराज महंत डॉक्टर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles