नींद में सोती रही पुलिस आँख खुली तब तक हिरासत में ली हुई दोनो महिलाएं थाने से फरार

बाड़मेर जिले के जसोल थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां पर भीड़ में महिलाओं के गहने चुराने वाली महिला चोर पुलिस थाने से फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जसोल धाम माता रानी भटियाणी मंदिर मे चैत्रीय मेले के दौरान श्रद्धालुओ के आभूषण चोरी करने के मामले मे दो महिलाओ को मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर जसोल पुलिस थाने सुपुर्द किया था। उसके कुछ समय बाद ही दोनो महिलाए थाने से गायब हो गई। बाद मे जसोल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर आरोपी सावित्री पत्नी रोहिताश व मुन्नी देवी पत्नी सुरेश निवासी निवासी कोटपूतली दोनो महिलाओ की तलाश के लिए फोटो व जानकारी शेयर की। बहराल पुलिस महिलाओ की तलाश मे जुटी है। लेकिन अभी तक महिलाओं का कोई सुराग नहीं लगा है।

जानकारी के अनुसार, जसोल धाम माता रानी भटियाणी मंदिर मेले में दो महिलाएं चोरी करने के आरोप मे संदेह हुआ था। मंदिर सुरक्षा मे लगे गार्ड ने दोनों महिलाओं को पकड़कर जसोल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों महिलाओं को पकड़कर ले गई। पुलिस ने दोनों को धारा 151 मे हिरासत में लिया था। पुलिस महिलाओं से चोरी को लेकर पूछताछ की। मंगलवार रात को महिलाएं जसोल थाने में थी। रात के अंधेरे में करीब 3:35 बजे पुलिस सोती रही। दोनों महिलाएं थाने से भाग गई। जब पुलिस की नींद खुली तब तक महिलाएं बहुत दूर जा चुकी थी। महिलाएं सावित्री उर्फ सुमित्रा पत्नी रोहिताश और मुन्नीदेवी पत्नी सुरेश बावरी निवासी पूर्ण नगर चमनपुरा निवासी कोटपुतली जिला जयपुर की है।

एसपी दिगंत आनंद के मुताबिक दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस की टीमें महिलाओं को ढूंढने में लगी हुई है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस ने छान मारा, बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, झाड़ियां

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की अलग-अलग टीमें बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन सहित बालोतरा व जसोल इलाके में तलाश कर चुकी है। वहीं, महिलाओं की संदिग्ध जगहों पर दबिश दे चुकी है। पुलिस को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

श्रद्धालुओं के साथ बढ़ती चोरी की घटनाएं

जानकारी के मुताबिक माता रानी भटियाणी मंदिर मे दर्शन करने के बहाने चोर लाइनों में लगते थे और श्रद्धालुओं के पहने गहने व रुपए चुरा लेती थी। बढ़ती घटनाओं के बाद जसोलधाम मे लगे गार्ड ने श्रद्धालुओं पर नजर रखनी शुरू की। इस दौरान यह दोनों महिलाए संदिग्ध दिखाई दी। यह दोनों महिलाएं जयपुर की रहने वाली है। उनको पकड़ कर जसोल पुलिस को सौपा लेकिन महिलाए पुलिस गिरफ्त से भाग गई

लापरवाह तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

जानकारी के अनुसार बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने जसोल पुलिस हिरासत से भागी दो महिलाओं के मामले में एक हेड कांस्टेबल व एक महिला कॉन्स्टेबल व एक संतरी को निलंबित किया है जसोल थाने में तैनात कांस्टेबल महेंद्रसिंह,महिला कांस्टेबल पार्वती देवी व संतरी हुकमाराम को सस्पेंड कर दिया

Loading

Related Articles

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

बॉलीवुड का उभरता सितारा गौरव कुमार

ACTORACTOR  उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित जीएफ स्टार अवार्ड के शुभ मुहूर्त में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और सालासर बालाजी महाराज महंत डॉक्टर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles