मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 6 को आएंगे बाड़मेर,जय भारत सत्याग्रह की होगी शुरूआत, प्रदेशाध्यक्ष, प्रभारी भी रहेंगे साथ, आदर्श स्टेडियम मे होगी जनसभा

कांग्रेस जय भारत सत्याग्रह कार्यकर्म संभाग स्थर करने के बाद अब जिलेवार करने जा रही है। 6 अप्रैल को इसका आगाज बाड़मेर से करना प्रस्तावित है। इस दिन आदर्श स्टेडियम में जनसभा होगी। इसको लेकर विधायक मेवाराम जैन व जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। विधायक मेवाराम जैन ने सोमवार सुबह को आदर्श स्टेडियम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक के मुताबिक 6 अप्रैल को 11 बजे सीएम अशोक गहलोत बाड़मेर आएंगे और जिलेवार जय भारत सत्याग्रह का आगाज बाड़मेर से करेंगे। इनके साथ प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा साथ में रहेंगे।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म करने के बाद कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है। वहीं, राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव है। सत्याग्रह आंदोलन के जरिए कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी है। सीएम अशोक गहलोत शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ जनसभा करने का प्रोग्राम प्रस्तावित है। हालांकि अपनी तक समय के साथ कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन व नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रतिमाओं का लोकार्पण, कांग्रेस कार्यालय का शिलान्यास, पीएचसी का उद्घाटन करना प्रस्तावित है।

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा और प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा 6 अप्रैल को 11 बजे बाड़मेर पहुंचेंगे। जय भारत सत्याग्रह अभियान पूरे भारत में चलाया जा रहा है। संभागस्तर पर सत्याग्रह प्रोग्राम हुए है अब जिला स्तर पर प्रोग्राम 6 अप्रैल से शुरू होंगे। प्रोग्राम तय होने के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शानदार बजट राजस्थान को देने के बाद पहली बार सीएम अशोक गहलोत बाड़मेर आएंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाड़मेर जिले के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ,जिला कलक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, नगर परिषद सभापति दिलीप माली , मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई , अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का अवलोकन किया l इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए l

Loading

Related Articles

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

बॉलीवुड का उभरता सितारा गौरव कुमार

ACTORACTOR  उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित जीएफ स्टार अवार्ड के शुभ मुहूर्त में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और सालासर बालाजी महाराज महंत डॉक्टर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles