मोटरसाइकिल व कार की टक्कर एक कि मौत दो गंभीर घायल

मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक घर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे तीनों मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल हो गए। एक युवक की हॉस्पिटल पहुंचने पहले ही मौत हो गई। वहीं दो मोटरसाइकिल सवार को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहीं कार ड्राइवर मौके से कार लेकर फरार हो गया।

बाड़मेर जिले के बायतु सेवनियाला सर्किल गांव की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची। मृतक के शव को बायतु हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया।

पुलिस के अनुसार नौसर गांव निवासी जगदीश पुत्र ईशाराम, हीराराम पुत्र बींजाराम, धर्माराम पुत्र मांगीलाल तीनों मोटरसाइकिल से चवा गांव से सेवनियाला होते हुए गांव की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रही कार ने सेवनियाला सर्किल पर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों मोटरसाइकिल सवार दूर-दूर जाकर गिरे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे उससे पहले कार चालक गाड़ी लेकर भाग गया। लोगों ने तीनों को निजी गाड़ी से बायतु अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जगदीश पुत्र ईशाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं हीराराम व धर्माराम को प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जोधपुर रेफर कर दिया गया।

बायतु पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस कार को पकड़ने की कोशिश में लग चुकी है । हादसे में जगदीश पुत्र ईशाराम की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक के शव को बायतु चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Related Articles

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

बॉलीवुड का उभरता सितारा गौरव कुमार

ACTORACTOR  उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित जीएफ स्टार अवार्ड के शुभ मुहूर्त में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और सालासर बालाजी महाराज महंत डॉक्टर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles