महंगाई से राहत कैंप मे रजिस्ट्रेशन करवाने पर मिलेगा 10 विभिन्न योजनाओं का लाभ

राज्य सरकार द्वारा आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आज से प्रदेश भर में महंगाई से राहत कैंप लगाए जा रहे हैं जिसके तहत बाड़मेर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में महंगाई से राहत कैंप का राजस्थान गोसेवा आयोग अध्यक्ष व बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर लोक बंधु ने फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया। इस दौरान सरकार की 10 विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों की भारी भीड़ इस कैंप में उमड़ी। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बताया कि महंगाई से राहत कैंप में सरकार लगातार आमजन को राहत देने के उद्देश्य से काम कर रही है और पेंशन योजना,चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना,चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 100 यूनिट घरेलू बिजली,2000 यूनिट कृषि बिजली, कामधेनु योजना, 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आमजन इन शिविरों में रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।

बाड़मेर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में आज 43 महंगाई से राहत कैंप एक साथ शुरू किए गए हैं और आने वाले एक-दो दिन में इन कैंपों की संख्या बढ़ाकर 90 कर दी जाएगी। और प्रत्येक ग्राम पंचायत पर 2 दिन महंगाई से राहत शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही महंगाई से राहत कैंप में गर्मी के मौसम को देखते हुए छाया पानी सहित आमजन के बैठने की व्यवस्था की गई है।

महंगाई से राहत कैंप ये रहे मौजूद 

महंगाई से राहत कैंप के उद्घाटन में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलेक्टर लोकबंधु यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित, बाडमेर SDM समुंदर सिंह भाटी, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, वह विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

Loading

Related Articles

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

मांगपत्र माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ बिषय गैर मान्यता प्राप्त श्रमजीवी पत्रकारों के कल्याणार्थ हेतु मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार...

बॉलीवुड का उभरता सितारा गौरव कुमार

ACTORACTOR  उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित जीएफ स्टार अवार्ड के शुभ मुहूर्त में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और सालासर बालाजी महाराज महंत डॉक्टर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles