रात करीब 10 बजे बाड़मेर में स्कॉर्पियों गाड़ी पलटने से तीन चचेरे व ममेरे भाइयों की मौत हो गई। तीनों बाड़मेर शहर से गांव लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में अचानक गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई ओर 3-4 पलटी खा गई। जिससे दो भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें से एक की शादी एक महीने बाद ही होनी थी।

घटना बाड़मेर के मिठड़ा अणदाणियों की ढाणी के पास की है। पुलिस ने तीनों के शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चारी में रखवाया है। जानकारी मिलने पर बाड़मेर उपखंड अधिकारी समुद्र सिंह भाटी भी राजकीय अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मिठड़ा गांव के रहने वाले खंगार सिंह पुत्र कानसिंह, श्याम सिंह पुत्र वैरीसाल सिंह, प्रेम सिंह पुत्र उम्मेद सिंह स्कार्पियों से तीनों बाड़मेर शहर से काम निपटाकर गांव की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 9 बजे मिठड़ा गांव के पास ही हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल को राजकीय अस्पताल पहुचाया जानकारी मिलने पर सदर पुलिस पहुंची।

तीनो की मौत के बाद गाँव में मातम
मृतक प्रेम सिंह और श्याम सिंह आपस में चचेरे भाई थे। खंगार सिंह दोनों के मामा का बेटा था। तीनों अविवाहित थे। खंगार सिंह की शादी 22 मई को होना तय हुई थी। तीनों परिवार में मातम छा गया। वही पूरे गाँव मे शोक की लहर छा गई है

NDPS मामले में वांटेड था एक युवक
जानकारी के मुताबिक मृतक खंगार सिंह NDPS मामले में वांटेड था। पुलिस ऑपरेशन वज्रघात के तहत तलाश कर रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देता रहा था। लंबे समय से फरार चल रहा था।
![]()