2025 तक भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को अर्जित करने के लिए बाड़मेर स्वास्थ्य विभाग महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं उसी का नतीजा है कि गत वर्ष टीवी उन्मूलन के लिए जो कार्य किया गया उसमें बाड़मेर स्वास्थ्य विभाग प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है जिसके बाद राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर स्वास्थ्य विभाग को सिल्वर मेडल से सम्मानित कर तीन लाख रुपए के नकद पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया है इसी के तहत बाड़मेर जिला मुख्यालय पर आज टीबी दिवस के उपलक्ष में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

जागरूकता रैली को स्वास्थ्य भवन से सीएमएचओ डॉ चंद्रशेखर गजराज सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो बाड़मेर शहर के विवेकानंद सर्किल, रेलवे स्टेशन, स्टेशन रोड होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी जहां पर रैली में भाग ले रहे नर्सिंग स्टूडेंट्स ने आरसीबी हारेगा भारत जीतेगा जैसे जागरूकता के नारों से आमजन को टीबी के प्रति जागरुक किया और टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचकर मुफ्त में इलाज लेने की अपील की।

बाड़मेर से रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गोवर्धन सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से (yes we can end tb) हां हम टीबी को समाप्त करके रहेंगे थीम पर सरकार की ओर से कार्यक्रम शुरू किया गया है जिसके तहत बाड़मेर में आज जागरूकता रैली निकाली है स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम चलाकर टीबी रोकथाम को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं। बाड़मेर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि गत वर्ष टीबी उन्मूलन ने बाड़मेर जिले में सराहनीय कार्य किया और सीकर के बाद प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है जिसको लेकर राज्य सरकार ने बाड़मेर स्वास्थ्य विभाग को सिल्वर मेडल व 3 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया है लगातार हम ग्राम पंचायत स्तर पर टीबी रोकथाम की जागरूकता के लिए अभियान चला रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी टीबी रोकथाम को लेकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

![]()